योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया और राज्य में भाजपा के भविष्य को लेकर विश्वास जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और दुनिया के अधिकांश देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल का दिया उदाहरण पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब वहां योग दिवस को लेकर अपेक्षित माहौल नहीं होता था, लेकिन आज पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देशभर में योग और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ा है, उसी तरह पंजाब में भी आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:13 IST
योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं #CityStates #Jalandhar #SubahSamachar
