Gurugram News: निश्चय अकादमी ने 45 रन से जीता मुकाबला

गुरुग्राम। निरवाना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर शुक्रवार को निश्चय क्रिकेट अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए निरवाना क्रिकेट अकादमी की टीम को 45 रनों से शिकस्त दी। निश्चय अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 236 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निरवाना की टीम 40 ओवरों में 191 रन ही बना सकी।पहले बल्लेबाजी करने उतरी निश्चय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए ओजस गुप्ता ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। कप्तान विहान ने 42 रन, हार्दिक दहिया ने 30 रन और सुहानी शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। निरवाना अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक शर्मा 3 विकेट, वहीं आर्यन अधाना और विराज दहिया को एक -एक सफलताएं मिली। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निरवाना क्रिकेट अकादमी की ओर से मयंक शर्मा ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और 53 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मेधांश ने 28 रन, अव्यान ने 26 रन और कप्तान सुमित ने 21 रनों का योगदान दिया। निश्चय क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अद्वयान रिजवी ने 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अश्वनी पाल, इरा शर्मा, धैर्य बंसल और हार्दिक दहिया को एक-एक सफलता मिली। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: निश्चय अकादमी ने 45 रन से जीता मुकाबला #NishchayAcademyWonTheMatchBy45Runs #SubahSamachar