निकिता दत्ता ने कबीर सिंह को बताया करियर का टर्निंग प्वाइंट, कहा- इस फिल्म ने मुझे जरूरी बदलाव दिया

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को रिलीज हुए सात साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने अपने करियर पर इस फिल्म के लंबे समय तक रहने वाले असर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री में उनके बारे में लोगों की सोच बदल दी और बॉलीवुड में लीड रोल पाने का रास्ता बनाया। कबीर सिंह के बाद मुझे लेकर बदला लोगों का नजरिया एएनआई से बात करते हुए निकिता ने कबीर सिंह को अपने करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया। फिल्म ने उनके करियर पर कैसे असर डाला इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कबीर सिंह मुझे तब मिली जब मैं फिल्मों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। कबीर सिंह के बाद कास्टिंग के मामले में मुझे अलग नजरिए से देखा जाने लगा। मैंने लीड रोल वाली अपनी पहली दो फिल्में साइन कीं। इस फिल्म ने मुझे वह बदलाव दिया जिसकी मुझे जरूरत थी। शूटिंग के दौरान कभी फाइनल रिजल्ट के बारे में नहीं सोचा फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को निकिता ने साझा किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ऐसी थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और जिस पर काफी चर्चा हुई। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी भी फाइनल रिजल्ट के बारे में नहीं सोचा। मैंने फिल्म को दिन-दर-दिन के हिसाब से किया। बस हर सीन में जो कर सकती थी, वह करने की कोशिश की। यह वांगा सर का विजन था जिसकी वजह से ऐसा रिजल्ट मिला। शूटिंग के दौरान शाहिद का फोकस तारीफ के काबिल था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




निकिता दत्ता ने कबीर सिंह को बताया करियर का टर्निंग प्वाइंट, कहा- इस फिल्म ने मुझे जरूरी बदलाव दिया #Bollywood #National #NikitaDutta #KabirSingh #NikitaDuttaOnKabirSingh #NikitaDuttaInKabirSingh #ShahidKapoor #SandeepReddyVanga #KabirSinghMovie #7YearsOfKabirSingh #NikitaDuttaRoleInKabirSing #SubahSamachar