इंटरव्यू: स्टार्स की फीस की इतनी चर्चा क्यों? , निखिल आडवाणी ने उठाए सवाल; अमिताभ से इम्तियाज तक का हुआ जिक्र
कल हो ना हो, सलाम ए इश्क, पटियाला हाउस, डी-डे और बाटला हाउस जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक निखिल आडवाणी ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में फिल्मों की कमाई के इस जुनून पर सवाल उठाते हुए अमिताभ बच्चन से लेकर आदित्य चोपड़ा और इम्तियाज अली तक के उदाहरण दिए। 'फिल्मों को सिर्फ आंकड़ों से आंकना बंद करें' निखिल कहते हैं, 'अगर मुझे बॉलीवुड में सबसे बड़ा रेवोल्यूशन लाना हो, तो वो यही होगा कि लोग फिल्मों को इस बात से जज करना बंद करें कि वो 100 करोड़ करने वाली है, 200 करोड़ करने वाली है या 300 करोड़ करने वाली है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे याद है, जब अमिताभ बच्चन की फिल्म रिलीज होती थी, तो मैं गंगा-जमुना थिएटर के बाहर खड़ा रहता था। या तो टिकट एडवांस में बुक किया होता था या फिर ब्लैक में खरीदना पड़ता था। लेकिन हमें अमिताभ पर आंख बंद करके यकीन होता था। हम यह देखकर फिल्म नहीं देखते थे कि फिल्म ने कितना कमाया है।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 22:38 IST
इंटरव्यू: स्टार्स की फीस की इतनी चर्चा क्यों? , निखिल आडवाणी ने उठाए सवाल; अमिताभ से इम्तियाज तक का हुआ जिक्र #Bollywood #National #NikhilAdvani #NikhilAdvaniMoviesAndTvShows #NikhilAdvaniMoviesAndShows #NikhilAdvaniMovies #NikhilAdvaniProductionHouse #NikhilAdvaniNetWorth #NikhilAdvaniDirectedMovies #NikhilAdvaniWebSeries #NikhilAdvaniDirector #NikhilAdvaniRevolutionaries #SubahSamachar
