Kangra News: पालमपुर के निजीत चौहान ने बने कृषि विकास अधिकारी

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के सरकारी सिद्धपुर गांव के निजीत चौहान ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निजीत का चयन हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पद पर हुआ है। वह पंजाब नेशनल बैंक में कृषि फील्ड अधिकारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। निजीत ने न्यूगल पब्लिक स्कूल बिंद्राबन से प्रथम श्रेणी में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पास ही हैं। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बीएससी (2021) और आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में एमएससी (2023) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से पीएचडी शोध कार्य। निजीत ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता नरेंद्र सिंह और ज्योति चौहान को दिया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 27, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पालमपुर के निजीत चौहान ने बने कृषि विकास अधिकारी #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar