कलाकार से वह एक मिनट नहीं छीनना चाहिए , साउथ एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर पर उठाया सवाल; न्यूकमर्स के हक की कही बात

हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ की घोषणा की गई। जहां कई हस्तियों ने अवॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन अब इस अवॉर्ड समारोह को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। तेलुगु अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने अवॉर्ड समारोह में नवोदित कलाकारों को मंच पर बोलने के लिए पर्याप्त समय न दिए जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को उठाया कि बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों को मंच पर बोलने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के न्यूकमर्स के हक में उठाई आवाज निहारिका कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें एक कथित अवसर की चूक को उजागर किया। खासकर तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के नए कलाकारों के लिए, जिन्हें मंच पर अवॉर्ड जीतने के बाद स्पीच देने का मौका नहीं दिया गया। Instagram पर यह पोस्ट देखें Niharika Konidela (@niharikakonidela) द्वारा साझा की गई पोस्ट अपने इस स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने लिखा, फिल्मफेयर अवार्ड्स में भारतीय सिनेमा की प्रतिभा का जश्न मनाना हमेशा एक यादगार पल होता है। इतनी अद्भुत प्रतिभाओं को एक मंच पर देखना वास्तव में खास था। हालांकि, मुझे इस बात का अफसोस है कि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सिनेमा के नए कलाकारों को बोलने का मौका नहीं दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कलाकार से वह एक मिनट नहीं छीनना चाहिए , साउथ एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर पर उठाया सवाल; न्यूकमर्स के हक की कही बात #SouthCinema #National #NiharikaKonidela #FilmfareAwards #FilmareAwardsSouth #NiharikaKonidelaOnFilmfare #NiharikaKonidelaOnFilmfareSouth #NiharikaKonidelaMovies #NiharikaKonidelaCareer #NiharikaKonidelaLastMovie #SubahSamachar