Bulandshahar News: निहारिका कंसल बनीं बिहार में पीसीएस अधिकारी
बुलंदशहर। मंडी फतेहगंज निवासी निहारिका कंसल का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पीसीएस अधिकारी के पद पर हुआ है। निहारिका की इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता संजय कंसल और माता सविता कंसल ने बेटी की मेहनत पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। कहा कि निहारिका ने साबित कर दिया है कि सही दिशा, अनुशासन और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। निहारिका की इस उपलब्धि पर समाजसेवी मुकेश अग्रवाल सहित परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:12 IST
Bulandshahar News: निहारिका कंसल बनीं बिहार में पीसीएस अधिकारी #NiharikaKansalBecomesAPCSOfficerInBihar #SubahSamachar
