Agra News: बेरी चाहर में नाइट क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ
अकोला। गांव बेरी चाहर स्थित ओंकारा बाबा स्टेडियम में शुक्रवार रात को नाइट क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन गाड़ी खींचने के लिए मशहूर गौरव चाहर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच अकोला और बास सुजान के मध्य खेला गया, जिसे अकोला ने जीता।अकोला की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बास सुजान की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकोला की टीम ने 7 ओवर में 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अमित चाहर 37 रन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक जेपी चाहर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 02:32 IST
Agra News: बेरी चाहर में नाइट क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ #NightCricketMahakumbhInauguratedAtBeriChahar #SubahSamachar
