Delhi NCR News: बीयर सप्लाई करने का आरोपी नाजीरियाई गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में बीयर की सप्लाई करने वाले नाइजीरियाई युवक को उत्तम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी माइक के पास से अवैध बीयर के 23 कार्टन और स्कूटी बरामद हुई है। वह ओम विहार उत्तम नगर में रह रहा है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने नाइजीरियाई को स्कूटी पर बीयर के दो कार्टन लेकर घर में घुसने की कोशिश करते देखा। पुलिस ने उसे पकड़कर घर की तलाशी ली, जहां से बीयर के 21 और कार्टन मिले। जांच में पता चला कि वह 10 मई को आया था और उसके वीजा की अवधि 29 अक्तूबर को समाप्त होगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बीयर सप्लाई करने का आरोपी नाजीरियाई गिरफ्तार #NigerianAccusedOfSupplyingBeerArrested #SubahSamachar