Exclusive: धर्मेंद्र को हॉलीवुड स्टार निकोलस और कैमिला ने बताया शानदार, बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कही ये बात
हाल ही में अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस ने भारत और बॉलीवुड को लेकर खुलकर बात की। बातचीत में एक ऐसा पल भी आया, जब निकोलस को पता चला कि बॉलीवुड में धर्मेंद्र को 'ही-मैन' कहा जाता था। यह सुनकर उनकी हैरानी देखने लायक थी। वहीं कैमिला ने इंडियन सिनेमा में काम करने की इच्छा भी जताई। बॉलीवुड में एक अलग चमक और खुशी है जब निकोलस से भारत और बॉलीवुड को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'मैं अभी तक भारत नहीं आ पाया इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस बारे में कुछ बोल पाऊंगा पर मैं इतना जरूर कहूंगा कि भारतीय संस्कृति और खासकर बॉलीवुड के बारे में मैंने जो कुछ देखा है, उसमें एक अलग चमक और खुशी है। हमारी फिल्म में भी कुछ हद तक वही टोन देखने को मिलती है।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 20:49 IST
Exclusive: धर्मेंद्र को हॉलीवुड स्टार निकोलस और कैमिला ने बताया शानदार, बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कही ये बात #CelebsInterviews #National #NicholasGalitzine #MastersOfTheUniverseMovie #MastersOfTheUniverseReleaseDate #MastersOfTheUniverseMovieStory #MastersOfTheUniverseMovieStarcast #CamilaMendes #CamilaMendesInterview #CamilaMendesExclusiveInterview #CamilaMendesInMastersOfTheUniverse #NicholasGalitzineInterview #SubahSamachar
