NIACL Vacancy 2026: सरकारी बीमा कंपनी में मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में अप्रेंटिस की 550 वैकेंसी, आवेदन शुरू
NIACL Vacancy 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 550 प्रशिक्षु पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य / केंद्र शासित प्रदेश रिक्तियां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1 आंध्र प्रदेश 17 अरुणाचल प्रदेश 1 असम 10 बिहार 11 चंडीगढ़ 24 छत्तीसगढ़ 8 दादरा और नगर हवेली 1 दिल्ली 37 गोवा 1 गुजरात 35 हरियाणा 6 हिमाचल प्रदेश 1 जम्मू और कश्मीर 1 झारखंड 5 कर्नाटक 24 केरल 30 लेह 1 लक्षद्वीप 1 मध्य प्रदेश 20 महाराष्ट्र 138 मणिपुर 1 मेघालय 1 मिजोरम 1 नागालैंड 1 ओडिशा 12 पुडुचेरी 1 पंजाब 16 राजस्थान 20 सिक्किम 1 तमिलनाडु 46 तेलंगाना 18 त्रिपुरा 1 उत्तर प्रदेश 24 उत्तराखंड 14 पश्चिम बंगाल 20 कुल 550 कौन कर सकता है आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री 01 जनवरी 2022 से 01 जून 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास पहले से कोई भी प्रशिक्षण या कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 01 जून 2026 के आधार पर होगी। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी, जैसे SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलती है। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं को भी अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:49 IST
NIACL Vacancy 2026: सरकारी बीमा कंपनी में मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में अप्रेंटिस की 550 वैकेंसी, आवेदन शुरू #GovernmentJobs #National #NiaclApprentice #SubahSamachar
