US: बर्फीले तूफान के कारण 153 साल में पहली बार नहीं छपा अखबार, लाखों घरों की बिजली गुल, हजारों फ्लाइट रद्द
अमेरिका के कई हिस्सों में भीषण बर्फबारी और तेज हवाओं ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खराब मौसम के कारण कई एयरपोर्ट्स पर रनवे अस्थायी रूप से बंद करने पड़े, जिससे उड़ान संचालन ठप हो गया। रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। सिर्फ सोमवार को ही लगभग 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो देशभर की कुल उड़ानों का करीब 20 प्रतिशत थीं। फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर के अनुसार, मौसम की इस मार ने हवाई यात्रा को व्यापक रूप से प्रभावित किया। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ इलाकों में करीब 37 इंच तक बर्फ दर्ज की गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात दोनों बाधित हुए। भारी बर्फबारी और तूफानी हवाओं के चलते उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि सोमवार शाम तक 5,19,232 घर और कार्यालय अंधेरे में डूबे रहे। 153 साल में पहली बार नहीं छपा अखबार स्थिति इतनी गंभीर रही कि 153 साल के इतिहास में पहली बार द बोस्टन ग्लोब अखबार का प्रिंट संस्करण प्रकाशित नहीं हो सका, क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक पहुंच ही नहीं पाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 08:23 IST
US: बर्फीले तूफान के कारण 153 साल में पहली बार नहीं छपा अखबार, लाखों घरों की बिजली गुल, हजारों फ्लाइट रद्द #World #International #Us #Snowfall #Newspaper #Snowstrom #FlightCancellations #SubahSamachar
