News Updates: कर्नाटक का इंजीनियर निकला कुबेर; वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक स्कूल की छत पर क्रूड बम फटने से हड़कंप मच गया। घटना घोरदागाछ माध्यमिक शिक्षा केंद्र में उस समय हुई, जब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र घर जा चुके थे। गनीमत रही कि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के दौरान स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने छत पर एक फटा और एक जिंदा बम देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कल्याणी के एसडीओ प्रीतम साहा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक पी. शिव शंकर ने भी सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 03:43 IST
News Updates: कर्नाटक का इंजीनियर निकला कुबेर; वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा #IndiaNews #National #TodayNewsInHindi #SubahSamachar
