Updates: पश्चिम बंगाल में 2019 में हुए सीएए विरोधी प्रदर्शनों की दोबारा होगी जांच, विशेष जांच सेल होगा गठित

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास को पुलिस ने एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। पहले जारी समन पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अरूप विस्वास पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए थे। अब उन्होंने नया समन जारी 8 जून को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है। 8 जून को पुलिस के सामने पेश होने का समन जारी बिधाननगर दक्षिण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अरूप विश्वास को नया नोटिस जारी कर 8 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस नेता विश्वास को पहले शुक्रवार तक जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। उनके खिलाफ कार्यक्रम आयोजक शतद्रु दत्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में टिकटों की कालाबाजारी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाए गए हैं। क्या है पूरा मामला गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2025 को साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्था फैल गई थी। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग बिना वैध प्रवेश पास के स्टेडियम में घुस गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई और भीड़ पर नियंत्रण मुश्किल हो गया। कई दर्शकों ने शिकायत की थी कि महंगे टिकट खरीदने के बावजूद वे न तो मेसी को ठीक से देख पाए और न ही कार्यक्रम का आनंद ले सके। भीड़भाड़ और कुप्रबंधन के कारण स्थिति बिगड़ गई थी। हंगामे के बीच मेसी को कार्यक्रम स्थल से जल्द रवाना होना पड़ा। इसके बाद नाराज दर्शकों के एक वर्ग ने स्टेडियम में तोड़फोड़ भी की थी। इस घटना को लेकर उस समय राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था और आयोजन की योजना तथा भीड़ प्रबंधन में कथित लापरवाही को लेकर तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास पर सवाल उठाए गए थे। मामले में आयोजक शतद्रु दत्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 37 दिन हिरासत में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए दत्ता ने आयोजन की विफलता और आयोजकों को हुए नुकसान के लिए अरूप विश्वास को जिम्मेदार ठहराया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 02:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: पश्चिम बंगाल में 2019 में हुए सीएए विरोधी प्रदर्शनों की दोबारा होगी जांच, विशेष जांच सेल होगा गठित #IndiaNews #National #TodayNews #LeonelMessi #SubahSamachar