Updates: बंगाल में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना; केरलम में शिगेला संक्रमण से चार साल की बच्ची की मौत
भारतीय जनता पार्टी और भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र के खिलाफ कथित रूप से झूठी और मानहानिकारक सामग्री वाले बैनर लगाने के आरोप में छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, हैदराबाद में केपीएचबी फुट ओवर ब्रिज पर लगाए गए इन बैनरों को कथित तौर पर भाजपा और एटाला राजेंद्र की सार्वजनिक छवि, प्रतिष्ठा और साख को नुकसान पहुंचाने की दुर्भावनापूर्ण मंशा से लगाया गया था। बयान में कहा गया है कि मामले में केपीएचबी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को शनिवार और रविवार को पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 01:59 IST
Updates: बंगाल में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना; केरलम में शिगेला संक्रमण से चार साल की बच्ची की मौत #IndiaNews #National #TodayNews #SubahSamachar
