News Updates: तेलंगाना के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात; मणिपुर सरकार में बांटे गए मंत्रियों को विभाग

तेलंगाना के मुख्यमंत्रीरेवंत रेड्डी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना में बढ़ती प्रशासनिक और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए IPS अधिकारियों की संख्या 83 से बढ़ाकर 105 करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में 591 माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और सरकार उन्हें पुनर्वास और आर्थिक मदद दे रही है। रेड्डी ने केंद्र सरकार से राज्य के पिछड़े इलाकों के विकास के लिए आर्थिक सहायता देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते साइबर क्राइम, ड्रग तस्करी और आबादी के कारण राज्य में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 05:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: तेलंगाना के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात; मणिपुर सरकार में बांटे गए मंत्रियों को विभाग #IndiaNews #National #PmNarendraModi #AmitShah #Telangana #RevanthReddy #BreakingNewsInHindi #BigNews #CrimeNews #PoliticalNews #SubahSamachar