Updates: IPS महेश अग्रवाल तमिलनाडु लौटे, बन सकते हैं नए पुलिस प्रमुख; भारत दौरे पर आएंगी ब्रिटेन की गृह मंत्री

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल को केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर तमिलनाडु वापस भेज दिया है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया जा सकता है।महेश अग्रवाल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें तमिलनाडु कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी है। अग्रवाल का लंबा प्रशासनिक और पुलिस सेवा का अनुभव रहा है। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनकी वापसी को तमिलनाडु पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार जल्द ही पुलिस नेतृत्व को लेकर निर्णय ले सकती है और महेश अग्रवाल का नाम पुलिस प्रमुख के पद के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 04:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: IPS महेश अग्रवाल तमिलनाडु लौटे, बन सकते हैं नए पुलिस प्रमुख; भारत दौरे पर आएंगी ब्रिटेन की गृह मंत्री #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf3June #Mea #Odisha #Pakistan-euJointStatement #YevetteCooper #Venezuela #SubahSamachar