Update: नौसेना की बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्री आज करेंगे INS तारागिरी को तैनात; US जाने वाले छात्रों की संख्या घटी

भारत की समुद्री सुरक्षा को और अधिक अभेद्य बनाने की दिशा में शुक्रवार को नया अध्याय जुड़ने जा रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापट्टनम स्थित नेवल डॉकयार्ड में स्वदेशी अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी को नौसेना में शामिल करेंगे। यह युद्धपोत प्रोजेक्ट 17ए के तहत विकसित चौथा प्लेटफॉर्म है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देता है। 6,670 टन वजनी इस युद्धपोत का निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. ने किया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी स्टील्थ क्षमता है, जिससे यह रडार की नजरों से बचकर दुश्मन पर प्रहार करने में सक्षम है। 75% से अधिक स्वदेशी उपकरणों से सुसज्जित इस जहाज के निर्माण में देश के 200 से अधिक एमएसएमई का योगदान रहा है। यह युद्धपोत सुपरसोनिक मिसाइलों और आधुनिक एंटी-सबमरीन प्रणाली से लैस है। केरल में धार्मिक जुलूस के लिए 5 घंटे बंद रहा एयरपोर्ट केरल के तिरुवनंतपुरम में एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहां धार्मिक जुलूस के कारण एयरपोर्ट को करीब 5 घंटे के लिए बंद करना पड़ा। यह कदम श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पैनकुनी अरट्टू उत्सव के चलते उठाया गया। गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे से रात 9 बजे तक उड़ानों को रोका गया। इस दौरान मंदिर का जुलूस एयरपोर्ट के रनवे से होकर शंखुमुगम बीच तक गया। इस परंपरा का पालन सदियों से किया जा रहा है और एयरपोर्ट बनने के बाद भी इसे जारी रखा गया है। जुलूस में शाही परिवार के सदस्य, हाथी, पुलिस और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। एयरपोर्ट प्रशासन हर साल इस मौके पर पहले से सूचना जारी करता है। जुलूस खत्म होने के बाद रनवे की सफाई कर उड़ान सेवाएं फिर शुरू कर दी जाती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 04:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Update: नौसेना की बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्री आज करेंगे INS तारागिरी को तैनात; US जाने वाले छात्रों की संख्या घटी #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf3April #Odisha #Bengaluru #SubahSamachar