News Updates: आज सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी; हुगली में TMC के पंचायत सदस्य की हत्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआज गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यहां वह सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री विशेष महापूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही वह स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री वडोदरा पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत के लिए रोड शो की तैयारी की गई है। हाल ही में गुजरात और पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत के बाद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।वडोदरा में पीएम मोदी सरदार धाम भवन-3 का उद्घाटन करेंगे। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने इस विशाल परिसर में 278 कमरे, एनआरआई गेस्ट हाउस, ई-लाइब्रेरी, करियर गाइडेंस सेंटर, प्रशिक्षण सुविधाएं और करीब 1,000 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया गया है।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेता और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री को इस दौरान सरदार रत्न सम्मान भी दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 04:28 IST
News Updates: आज सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी; हुगली में TMC के पंचायत सदस्य की हत्या #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf11May #PmModiInGujarat #SomnathTemple #Kerala #Odisha #NewsInHindi #SubahSamachar
