Updates: CM विजय आज करूर में करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत; बीआरएस में लौटने की संभावना से कविता का इनकार

तमिलनाडु के करूर में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे से पहले राज्य के मंत्री आधव अर्जुना ने तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और गुरुवार रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। करूर पश्चिम जिला सचिव मधियाझगन पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सरकारी और पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा करूर त्रासदी में प्रभावित परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके अलावा वह एटलस ग्राउंड में आयोजित अलग से टीवीके (TVK) पार्टी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। घायलों को आर्थिक सहायता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सत्यापित सूची हाल ही में मिली है और जांच के बाद वास्तविक पीड़ितों को मुख्यमंत्री वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: CM विजय आज करूर में करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत; बीआरएस में लौटने की संभावना से कविता का इनकार #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #SubahSamachar