Updates: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में प्लास्टिक की बोतलें चुनते समय नहर में गिरा 14 वर्षीय किशोर, डूबने से हुई मौत

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा करने के दौरान एक 14 वर्षीय कचरा बीनने वाले किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे कजाला इलाके में हुई। नहर में फिसलने के करीब 30 मिनट बाद किशोर को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केंद्रपाड़ा टाउन थाना प्रभारी सुवेंदु साहू ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 04:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में प्लास्टिक की बोतलें चुनते समय नहर में गिरा 14 वर्षीय किशोर, डूबने से हुई मौत #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #SubahSamachar