News Updates: कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से, नाथू ला और लिपुलेख में बनाईं अस्थायी चौकियां

केंद्र सरकार ने 20 जून से शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के मद्देनजर सिक्किम के नाथू ला और उत्तराखंड के लिपुलेख चेकपोस्ट को अस्थायी रूप से अधिकृत आव्रजन चेकपोस्ट घोषित किया है। यह व्यवस्था वैध यात्रा दस्तावेज रखने वाले यात्रियों पर लागू होगी। यात्रा के पहले जत्थे के श्रद्धालु सिक्किम पहुंच चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, 44 सदस्यीय दल में दो संपर्क अधिकारी और एक चिकित्सा अधिकारी भी हैं। दल में 32 पुरुष और 12 महिला श्रद्धालु हैं। यह दल 20 जून को नाथू ला मार्ग से तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यांत्से के लिए रवाना होगा। यह शहर नाथू ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख ट्रांजिट केंद्र माना जाता है। यह यात्रा भारत-चीन के बीच सहमति से होती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 03:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से, नाथू ला और लिपुलेख में बनाईं अस्थायी चौकियां #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #SubahSamachar