News Updates: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तबाह किए 12 बंकर, हथियार भी बरामद; मिजोरम में नक्सलवाद का खात्मा
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखेगी। अठावले के अनुसार, तमिलनाडु और केरल में भी पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने वहां बहुत मेहनत की है। अठावले ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में महिलाओं ने मौजूदा सरकारों के खिलाफ बड़ी संख्या में वोट दिया है। कई एग्जिट पोल भी असम में भाजपा की बड़ी जीत और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। अठावले ने यह भी कहा कि केरल के लोग अब प्रधानमंत्री मोदी के विकास के विजन को पसंद कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पांच में से चार राज्यों में एनडीए की सरकार बनना तय है और केरल में भी इसकी उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 30, 2026, 02:53 IST
News Updates: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तबाह किए 12 बंकर, हथियार भी बरामद; मिजोरम में नक्सलवाद का खात्मा #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #SubahSamachar
