News Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके से हिली धरती, जानें कितनी थी तीव्रता
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। यह झटका सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे लोग नींद से जाग गए। भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) पटन इलाके में बताया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 05:26 IST
News Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके से हिली धरती, जानें कितनी थी तीव्रता #IndiaNews #National #SubahSamachar
