News Updates: बंगाल पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार; सहपाठियों पर छात्र के हमले में एक की मौत, सात घायल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी 9 और 10 मार्च को पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। अगले दो दिन तक राजनीतिक दलों, नागरिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के लिए सीईसी रविवार शाम कोलकाता पहुंच गए। सीईसी ज्ञानेश कुमार जब कोलकाता हवाईअड्डे से अपने होटल जा रहे थे, तब रास्ते में कुछ लोगों ने काले झंडे लहराए और नारे लगाए। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस चटर्जी ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। चटर्जी ने बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के खिलाफ न्यू टाउन में एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 05:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: बंगाल पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार; सहपाठियों पर छात्र के हमले में एक की मौत, सात घायल #IndiaNews #National #TodayNews #HindiNews #SubahSamachar