News Updates: ओडिशा में नदी में ट्रैक्टर गिरने से तीन की मौत; अगले पांच साल में बनाए जाएंगे 50 नए हवाई अड्डे

ओडिशा के मयूरभंज में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक ट्रैक्टर नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के करंजिया ब्लॉक के अंतर्गत मुर्गासाही गांव के पास हुई।ट्रैक्टर में सवार आठ लोग झुमकाकुदर गांव से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नबकृष्ण नायक ने बताया कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह देव नदी में गिर गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को करंजिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अगले पांच साल में भारत में 50 नए हवाई अड्डे, रियल एस्टेट को मिलेगा बड़ा अवसर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को बताया कि भारत अगले पांच साल में 50 नए हवाई अड्डे बनाने का लक्ष्य रख रहा है। उनका कहना है कि हवाई अड्डे रियल एस्टेट सेक्टर के लिए फ्रेमवर्क या आधार की तरह हैं और इससे देश की संपत्ति बाजार को बड़े अवसर मिलेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि हवाई अड्डों के पास इमारतों की ऊंचाई को लेकर जो बाधाएं हैं, उन्हें हल करने पर काम चल रहा है, लेकिन एविएशन सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन बाजारों में से एक है। देश में फिलहाल 165 हवाई अड्डे चालू हैं और औसतन हर 33 दिन में नया हवाई अड्डा या टर्मिनल बनता है। राममोहन नायडू ने रियल एस्टेट उद्योग की बैठक नेरेडको की नेशनल अर्बन एंड रियल एस्टेट डेवलपमेंट कॉन्क्लेव 2026 में कहा कि भारत का रियल एस्टेट सेक्टर 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5-7 ट्रिलियन डॉलर का होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जीवन स्तरपर ध्यान नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 03:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: ओडिशा में नदी में ट्रैक्टर गिरने से तीन की मौत; अगले पांच साल में बनाए जाएंगे 50 नए हवाई अड्डे #IndiaNews #National #NewsUpdates #Odisha #Mayurbhanj #RoadAccident #Accident #Killed #Posts #Dgca #SubahSamachar