News Updates: किसान संगठनों और व्यापार संघों की देशव्यापी हड़ताल आज; नगालैंड में तदर्थ शिक्षकों भूख हड़ताल
केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने बृहस्पतिवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का दावा है कि इसमें करीब 30 करोड़ श्रमिक शामिल हो सकते हैं। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने कहा कि बिजली, बैंक, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, गैस व जलापूर्ति क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। हालांकि सभी बैंक यूनियनें हड़ताल में शामिल नहीं होंगी।संयुक्त किसान मोर्चा व कृषि मजदूर संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। वे मनरेगा बहाली व श्रम कानूनों में बदलाव वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:56 IST
News Updates: किसान संगठनों और व्यापार संघों की देशव्यापी हड़ताल आज; नगालैंड में तदर्थ शिक्षकों भूख हड़ताल #IndiaNews #National #NewsUpdates #FarmersProtest #UsIndiaTradeDeal #Nagaland #AdhocTeachers #IndefiniteHungerStrike #SubahSamachar
