News Updates: ओडिशा में रिश्वत लेते आयकर अधिकारी को CBI ने रंगे हाथों पकड़ा; CM शुभेंदु से मिले करण अदाणी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ओडिशा के भद्रक जिले में तैनात एक आयकर अधिकारी को कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर डुप्लीकेट पैन कार्ड रिकॉर्ड हटाने के बदले पैसे मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी रमेश कुमार मोहंती आयकर विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से डुप्लीकेट पैन रिकॉर्ड हटाने के एवज में 5,000 रुपये की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत सीबीआई से की। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने जाल बिछाया और आरोपी को कथित तौर पर 4,000 रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस तरह की गतिविधियां पहले भी तो नहीं हुई थीं। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से मिले करण अदाणी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से राज्य सचिवालय 'नबान्न' में शिष्टाचार मुलाकात की। हालांकि मुलाकात के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन इसे राज्य के विकास और निवेश से जुड़े संभावित संवाद के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदुअधिकारी ने भवानीपुर वार्ड संख्या-71 में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने हुगली जिले के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि तारकेश्वर केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी बंगाल की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मंदिर परिसर के संरक्षण और विकास के लिए व्यापक योजनाओं पर काम करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि तारकेश्वर का संबंध बंगाल के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा है और सरकार इस धरोहर को नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 04, 2026, 05:20 IST
News Updates: ओडिशा में रिश्वत लेते आयकर अधिकारी को CBI ने रंगे हाथों पकड़ा; CM शुभेंदु से मिले करण अदाणी #IndiaNews #National #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #LatestIndiaNewsUpdates #IndiaNewsInHindi #SubahSamachar
