तरनतारन में नवविवाहिता को गोली मारी: रूबी को पंसद करता था आरोपी, शादी कहीं और होने पर मार दी थी तीन गोलियां
तरनतारनकेकस्बा पट्टी के गार्डन कॉलोनी में पति के साथ स्कूटी पर जा रही नविवाहिता को एक युवक ने गोली मार दी थी। हमले में नवविवाहिता गंभीर घायल हो गई थी। पुलिस ने घायल रूबी के पति अंश की शिकायत पर आरोपी करण और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं घायल नवविवाहिता रूबी मेहरा अमृतसर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करण रूबी को पसंद करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी अंश से हो गई। इसी रंजिश के में उसने वारदात को अंजाम दिया। दो माह पहले हुई थी शादी अंश ने पुलिस को बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता है। रूबी से 2 माह पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद आरोपी करण ने सास सरबजीत कौर से कहा था कि रूबी से शादी करना चाहता था, फिर उसका विवाह कहीं और क्यों कर दिया गया। जब इस बात को लेकर करण की मां जसबीर कौर के पास गए तो उन्होंने भी यही कहा कि करण रूबी को पसंद करता था और वह जो चाहेगा, वही करेगा। इसी रंजिश के चलते शनिवार शाम करीब 5 बजे आरोपी ने उन्हें घेर लिया। पहले मेरे साथ मारपीट की और जब रूबी ने शोर मचाकर बचाव करने की कोशिश की तो करण ने उस पर 3 गोलियां चला दीं। घायल रूबी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 08:21 IST
तरनतारन में नवविवाहिता को गोली मारी: रूबी को पंसद करता था आरोपी, शादी कहीं और होने पर मार दी थी तीन गोलियां #Crime #Punjab #Amritsar #TarntaranCrime #TarntaranPolice #Patti #SubahSamachar
