UP: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव घर पर छोड़ भाग गए ससुरालीजन; जांच में जुटी पुलिस

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के ताखरू गांव में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एटा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र गांव अथैया के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उनकी बहन पुष्पलता (20) की शादी 24 नवंबर 2025 को ताखरू निवासी गवेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। सभी पुष्पलता को तंग करते थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को उसे जहर दे दिया गया। परिजन के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले पुष्पलता को इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए थे, लेकिन बाद में उसे वापस घर ले आए। खबर मिलते ही जब मायके वाले ताखरू गांव पहुंचे, तो पुष्पलता का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग चुके थे। पुष्पलता अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, और उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव घर पर छोड़ भाग गए ससुरालीजन; जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kasganj #UpPolice #SubahSamachar