Kangra News: नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य ज्योति भाजपा में शामिल

कांगड़ा। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस पंचायती राज अध्यक्ष और घुरकड़ी पंचायत समिति वार्ड (बीडीसी) से नवनिर्वाचित सदस्य ज्योति प्रकाश ने चुनाव जीतने के उपरांत भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को मटौर स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक पवन काजल ने ज्योति प्रकाश का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर विधायक पवन काजल ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम सहित जिला परिषद चुनावों में भाजपा को बहुमत मिलने से कांग्रेस सरकार को जनता ने उसकी करनी और कथनी के अंतर का करारा जवाब दिया है। इस अवसर पर तियारा वार्ड से जीतीं जिला परिषद सदस्य सुनीता, खोली की जिला परिषद विजय चौधरी और जोगीपुर पंचायत प्रधान संजीव कुमारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य ज्योति भाजपा में शामिल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar