धर्मांतरण गैंग: दो बहने हीं नहीं, राजस्थान की CA छात्रा का भी किया ब्रेनवाश, इसलिए नौ महीने बाद वो सामने आई
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की दो बहनों के धर्मांतरण के मामले में गिरोह पकड़ा गया था। करीब नौ महीने बाद अब एक और पीड़िता सामने आई है। राजस्थान की सीए कर रही छात्रा ने गिरोह के खिलाफ बयान दिए हैं। उसका भी ब्रेनवाश कर धर्मांतरण की तैयारी थी। इससे पहले ही गिरोह का खुलासा हो गया। इससे वह बच गई। वह आरोपियों पर सख्त कार्रवाई चाहती है। सदर की सगी बहनों का अपहरण के मामले में पुलिस ने जुलाई 2025 में कार्रवाई की थी। छह राज्यों में एक साथ दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोलकाता के मुस्लिम बाहुल्य इलाके तपसिया से दोनों बहनों को मुक्त कराया गया था। उन्हें कश्मीरी युवतियों ने जाल में फंसाया था। उनका ब्रेनवाश किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 10:22 IST
धर्मांतरण गैंग: दो बहने हीं नहीं, राजस्थान की CA छात्रा का भी किया ब्रेनवाश, इसलिए नौ महीने बाद वो सामने आई #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Firozabad #Noida #UttarPradesh #AgraNews #ConversionRacket #CaStudent #BrainwashCase #HumanTrafficking #PoliceInvestigation #CrimeNews #ViralUpdate #आगराखबर #धर्मांतरणगैंग #SubahSamachar
