हिमाचल में आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती: दो जिलों के डीसी बदले, सीपीसीबी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार जारी
हिमाचल प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। राज्यपाल ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर जनहित में तत्काल प्रभाव से तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि दो अधिकारियों को नए जिलों में उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके अतिरिक्त कार्यभार को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
हिमाचल में आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती: दो जिलों के डीसी बदले, सीपीसीबी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार जारी #CityStates #Shimla #SubahSamachar
