Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस के लिए स्थापित होंगी नई मशीनें

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा को और सुदृढ़ करने की दिशा में जल्द नई मशीनें स्थापित की जाएंगी। अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस यूनिट में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन काफी संख्या में किडनी रोगी डायलिसिस करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते हैं। मौजूदा मशीनों पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते मरीजों को कई बार अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में नई मशीनें लगने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि डायलिसिस यूनिट में सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रक्रिया चल रही है। नई मशीनें स्थापित होने के बाद अधिक मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा गंभीर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। निजी अस्पतालों में महंगा इलाज होने के कारण अधिकतर मरीज सरकारी अस्पताल की डायलिसिस सुविधा पर निर्भर हैं। केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही मिलती है सुविधा जिले में क्षेत्रीय अस्पताल में ही डायलिसिस यूनिट की सुविधा है। ऐसे में जिले भर से जरूरतमंद मरीज उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचते हैं। यूनिट में इस समय 10 डायलिसिस मशीनों की व्यवस्था है। आगामी समय में यूनिट में नई मशीनों को स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे भविष्य में यूनिट को मजबूती मिलेगी। डायलिसिस यूनिट को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई जाएगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस के लिए स्थापित होंगी नई मशीनें #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar