यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत का जालंधर कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें वेटिंग की स्थिति
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर दो मिनट के प्रायोगिक ठहराव के साथ रुकेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में यह ठहराव 2 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। यह ठहराव फिलहाल अस्थायी तौर पर शुरू किया जा रहा है। नई समय सारिणी के तहत रेलगाड़ी के जालंधर कैंट पर रुकने के कारण लुधियाना और पठानकोट कैंट के बीच के समय में भी आंशिक बदलाव होगा। मौजूदा समय में ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है और यह एक अप्रैल तक रद्द की गई है। स्टेशन - 22439 (आगमन/प्रस्थान) 22440 (आगमन/प्रस्थान) लुधियाना जंक्शन - 09:19 / 09:21 19:34 / 19:36 जालंधर कैंट - 10:00 / 10:02 18:51 / 18:53 पठानकोट कैंट - 11:15 / 11:17 17:29 / 17:31 ट्रेन में वेटिंग की स्थिति दो अप्रैल को नई दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22439 के एसी चेयरकार श्रेणी में 802 सीटें खाली पड़ी हुई हैं जबकि एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 43 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार वापसी में कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22440 के एसी श्रेणी में 1074 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 73 सीटें खाली हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 02:25 IST
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत का जालंधर कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें वेटिंग की स्थिति #CityStates #Ambala #Haryana #IndianRailwaysTimeTable #IndianRailwaysNews #IndianRailwaysUpdate #SubahSamachar
