Jind News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में नए कमरे का किया उद्घाटन

उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने नवनिर्मित कमरे का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।विधायक ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। संस्कार और अनुशासन से युक्त शिक्षा ही समाज को सही दिशा देती है। विद्यार्थियों में बचपन से ही राष्ट्र प्रथम की सोच विकसित करना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। विकसित उचाना, विकसित हरियाणा और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सरकारी विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्ष, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी निजी विद्यालयों के समान बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य बलजीत, सरपंच विनोद, रणधीर सिंह, प्रताप, सोमनाथ शर्मा, राजवीर सिंह, मदन मंगला मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में नए कमरे का किया उद्घाटन #NewClassroomInauguratedAtGovernmentGirls'SeniorSecondarySchool #Alewa. #SubahSamachar