Audi Q3 Debut Today: आज ग्लोबली अनवील होगी नई Audi Q3, लॉन्च से पहले जानें इंजन, लुक्स और केबिन टेक की डिटेल्स
Audi Q3 Launch Today: ऑडी आज यानी 25 अगस्त को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑडी Q3 के नए थर्ड-जेनरेशन मॉडल का आधिकारिक ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है। यह महज कोई माइनर मिड-साइकिल अपडेट या फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह से नया-जेनरेशन मॉडल है। इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, रिडिजाइन किया गया प्रीमियम केबिन और एडवांस्ड केबिन टेक दिया गया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से, साथ ही जानेंगे कि यह किन गाड़ियों को टक्कर देने आ रही है। क्या-क्या होगा खास नई ऑडी Q3 के एक्सटीरियर में पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जबकि लाइटिंग एलिमेंट्स को पहले से ज्यादा पतला डिजाइन मिला है। एसयूवी के रियर हिस्से को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। इसमें कनेक्टेड-लुकिंग टेल-लैंप्स और उनके बीच इल्यूमिनेटेड ऑडी लोगो दिया गया है। यानी नई Q3 का डिजाइन पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और अलग नजर आएगा। केबिन में क्या बदलाव हो सकता है नई Q3 का सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकता है। इसका डैशबोर्ड पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है और सेंटर कंसोल को ज्यादा साफ-सुथरा लेआउट दिया गया है। इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है। ग्लोबल मॉडल में गियर सिलेक्टर को स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट किया गया है। इससे सेंटर कंसोल के आसपास ज्यादा उपयोगी जगह मिलती है। दो बड़ी स्क्रीन से हाईटेक होगा इंटीरियर इसके अलावा इस नई जनरेशन क्यू 3 को ज्यादा डिजिटल केबिन दिया गया है। इंटनेशनल मॉडल में इसमें 11.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 12.8-इंच टचस्क्रीन मिलती है। इसके साथ ही नए कनेक्टिविटी और ड्राइवर-असिस्टेंस फंक्शन्स भी जोड़े गए हैं। हालांकि ग्लोबल मॉडल में दिए गए सभी फीचर्स भारत-स्पेक Q3 में स्टैंडर्ड मिलेंगे, यह अभी साफ नहीं है। साथ ही नई Q3 में लाइटिंग टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड किया गया है। ओवरसीज मार्केट्स में इसमें डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और OLED रियर लाइट्स जैसे फीचर्स उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि इन सभी फीचर्स के बारे में लॉन्च के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए ग्लोबल मॉडल के फीचर्स को भारत-स्पेक कार का स्टैंडर्ड इक्विपमेंट नहीं माना जाना चाहिए। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की उम्मीद भारत में आने वाली नई ऑडी क्यू3 में 2.0-लीटर TFSI टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार यह इंजन करीब 188bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क दे सकता है। इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Quattro ऑल-व्हील ड्राइव मिलने की उम्मीद है। किन गाड़ियों से होगा मुकाबला अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नई Q3 भारत के प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतरेगी। यहां इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए जैसी एसयूवी से हो सकता है। नई जनरेशन होने की वजह से Q3 के लिए डिजाइन, केबिन टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स इसकी बड़ी ताकत हो सकते हैं। कीमत और वेरिएंट की जानकारी आज मिलेगी फिलहाल भारत-स्पेक Q3 की कीमत अभी घोषित नहीं की है। इसके अलावा अंतिम वेरिएंट लाइन-अप और पूरी इक्विपमेंट लिस्ट की जानकारी भी बाकी है। यानी आज के लॉन्च के साथ ही इस एसयूवी की कीमत, वेरिएंट, फीचर्स और भारत-स्पेक इक्विपमेंट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 25, 2026, 06:15 IST
Audi Q3 Debut Today: आज ग्लोबली अनवील होगी नई Audi Q3, लॉन्च से पहले जानें इंजन, लुक्स और केबिन टेक की डिटेल्स #Automobiles #National #SubahSamachar
