पीलीभीत में महिला की हत्या: भतीजे ने एकतरफा प्यार में ली जान, घर के अंदर मंजर देख सन्न रह गए लोग

पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां में शनिवार को घर में अकेली महिला की भतीजे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपने सात माह की मासूम पुत्री के साथ घर पर अकेली थी। सूचना मिलते ही सीओ अजय यादव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी शोएब उर्फ मोनिश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक पूछताछ से सामने आया है कि शोएब महिला को एकतरफा चाहता था और इसी सनक में मंशा पूरी न होने पर उसकी जान ले ली। हालांकि, इस वजह से परिजन इन्कार कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पीलीभीत में महिला की हत्या: भतीजे ने एकतरफा प्यार में ली जान, घर के अंदर मंजर देख सन्न रह गए लोग #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #WomanMurder #Crime #Police #SubahSamachar