Varanasi News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, 3 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस, DM नाराज; वेतन रोका
Varanasi News:जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के चलते बड़ागांव, पिंडरा और हरहुआ स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा आयुष्मान सेल के कर्मियों के साथ ही बड़ागांव प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वेतन भी रोका गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में चल रहे अभियान में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्डों की 10-दिन की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर बड़ागांव, पिंडरा और हरहुआ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिले के सभी कार्ड नहीं बनाए जाते, तब तक आयुष्मान सेल के कर्मियों का मानदेय नहीं दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 23:35 IST
Varanasi News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, 3 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस, DM नाराज; वेतन रोका #CityStates #Varanasi #DmVaranasi #AyushmanCard #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
