Panipat News: सौंदर्यीकरण में लापरवाही, बिजली के खंभों काे बीच में रख बनाया नाला

पानीपत। नगर निगम के सेक्टर 13-17 में सड़कों के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट में लापरवाही सामने आई है। नालों व नालियों के निर्माण कार्य में बिजली के खंभों को बीच में ही छोड़ दिया गया। अब नाला बनाने के बाद बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने की याद आई है। नगर निगम जेई ने बिजली निगम के एसडीओ को पत्र लिख खंभों को शिफ्ट कराने के लिए कहा है। नगर निगम नालियों के साथ सड़काें के साैंदर्यीकरण, सड़काें काे चाैड़ा करेन, स्ट्रीट लाइटें लगाने और साइकिलिंग ट्रैक बनाया जाएगा। हरियाली के लिए सड़कों के दोनों किनारे पर पेड़-पौधे और घास लगाकर ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जा रहा है, नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें, पानी निकासी के लिए सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण, सड़कों पर रोड मार्किंग जेब्रा क्रॉसिंग और दिशा सूचक बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। यह करीब 33 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। सेक्टर 13-17 के जितेंद्र और रमेश ने ने बताया कि नालियाें में बिजली के खंभे बीच में रख दिया है। नाली ज्यादा चाैड़ी भी नहीं हैं और खंभा बीच में आने से दाेनाें तरफ स्थान नहीं बच पाता, ऐसे में नालियों या सड़क का दोबारा निर्माण होता है तो इन्हें उखाड़ा जाएगा। निर्माण से पहले ही उखाड़ना चाहिए। नगर निगम अधिकारी और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने बताया कि नाला निर्माण में बाधा बनने वाले खंभाें काे शिफ्ट कराने के लिए बिजली निगम काे पत्र लिखा है। बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान ने बताया कि नगर निगम से खंभों को शिफ्ट करने के लिए पत्र मिला है। इसका एस्टीमेट बनाकर कार्य पूरा कराया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: सौंदर्यीकरण में लापरवाही, बिजली के खंभों काे बीच में रख बनाया नाला #NegligenceInBeautification #DrainBuiltByPlacingElectricPolesInTheMiddle #SubahSamachar