Sonipat News: ड्रोन टेक्नोलॉजी में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट ने लहराया परचम
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट मानसी ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अंबाला की ओर से आयोजित ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स को पूर्ण किया। यह प्रशिक्षण 20 से 29 जून तक मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कैडेट का चयन 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत की ओर से किया गया। शिविर का उद्देश्य कैडेटों को आधुनिक ड्रोन तकनीक, उसके सुरक्षित संचालन व व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था। प्रशिक्षण में कैडेट मानसी ने ड्रोन के विभिन्न भागों की पहचान, असेंबलिंग, कैलिब्रेशन, फ्लाइट सिमुलेशन आदि महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।प्रतिदिन प्रातःकालीन फ्लाइट अभ्यास, मध्याह्न तकनीकी कक्षाओं व सायंकालीन प्रायोगिक उड़ान सत्रों के माध्यम से कैडेटों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंत में फ्लाइंग टेस्ट, असेंबलिंग टेस्ट व कैलिब्रेशन टेस्ट आयोजित किए गए, जिन्हें कैडेट मानसी ने उत्तीर्ण किया।कैडेट मानसी ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें आधुनिक ड्रोन तकनीक के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, समस्या समाधान एवं आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित करने का अवसर मिला। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कैडेट मानसी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस युग में ड्रोन तकनीक का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। कॉलेज की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन नीतू नसीयर दूहन ने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और नेतृत्व ही नहीं बल्कि आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का भी सशक्त माध्यम है। फोटो : साेनीपत के मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई में शिविर के दौरान साथी कैडेट के साथ ड्रो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 19:46 IST
Sonipat News: ड्रोन टेक्नोलॉजी में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट ने लहराया परचम #NCCCadetsOfHinduGirlsCollegeHaveExcelledInDroneTechnology. #SubahSamachar
