Guinness World Record: एनबीईएमएस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, AI हेल्थकेयर लाइव स्ट्रीम में 17999 दर्शक जुड़े

Guinness World Record: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत कार्यरत स्वायत्त संस्था नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बुधवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। संस्था ने 'यूट्यूब पर हेल्थकेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर लाइव स्ट्रीम लेसन के सबसे अधिक दर्शक' श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड देशभर के पंजीकृत चिकित्सा विशेषज्ञों (Registered Medical Practitioners) के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बना। इस लाइव प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकतम 17,999 दर्शक एक साथ जुड़े, जो इस श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड साबित हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Guinness World Record: एनबीईएमएस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, AI हेल्थकेयर लाइव स्ट्रीम में 17999 दर्शक जुड़े #Education #National #Nbems #Ai #GuinnessWorldRecord #SubahSamachar