UP: अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का नेवी अफसर, कंपनी बोली- कस्टडी में है मनीष; दूतावास को सूचना ही नहीं

UP News:अमेरिका के पेन्सिलवेनिया बंदरगाह से माॅल गया पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी निवासी मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी सात मई से लापता है। उसका अब तक पता नहीं चल सका है। परिजन परेशान हैं। कोई मुंबई में शिव कंपनी तो कोई दिल्ली में विदेश मंत्रालय का चक्कर लगा रहा है। कंपनी ने तो परिजन को अमेरिका में मारपीट मामले में कस्टडी में लेना बताया पर बात नहीं करा सके हैं। दूतावास के पास भी कस्टडी में होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों को कंपनी की ओर से बताई गई बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। परिजन पुत्र की सही सूचना मिलने के लिए परेशान हैं। पड़री के चौहानपट्टी निवासी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुत्र मनीष मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर है। वर्तमान में वेसल सिफ्नोस लेडी शिप पर तैनात है। सात मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर गैरी गोम्स नाम के व्यक्ति का फोन आया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 00:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का नेवी अफसर, कंपनी बोली- कस्टडी में है मनीष; दूतावास को सूचना ही नहीं #CityStates #Varanasi #Mirzapur #MerchantNavy #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #America #Pennsylvania #SubahSamachar