नवरात्र : अष्टमी पर महागौरी का पूजन, घरों में कन्या पूजन

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर्व पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी का विधि-विधान से पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई परिवारों में कन्या पूजन करने के बाद कन्या-लांगुरा जिमाए गए।कई स्थानों पर विशेष पूजन-अर्चन के साथ दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ भी किया गया। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया और उन्हें हलवा-पूरी, काले चने व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। शहर में नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, गांधी पार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित काली माता के मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।अचल ताल स्थित नौ देवी मंदिर समेत माता दुर्गा मंदिर में भी भक्तों ने बड़ी संख्या में पूजन किया। रामनवमी पर श्रद्धालु नाै दिन से चले आ रहे व्रत का कन्या-लांगुराओं को जिमाकर परायण करेंगे। गिलहराज मंदिर से निकली भगवा ध्वज यात्राअलीगढ़। सिद्धपीठ गिलहराज हनुमान मंदिर में प्रभु श्रीराम की आरती के उपरांत भगवा यात्रा निकाली गई। महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि विशाल भगवा ध्वज यात्रा पैदल व वाहनों से शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए मंदिर पहुंचकर ही संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल, सौरभ, अनुष्का गोस्वामी, प्रशांत समाधिया, कृष्ण चंद्र शर्मा, नंदनी वार्ष्णेय, प्रिया गोस्वामी, मुनेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवादरामनवमी उत्सव पर मंदिरों में हुए हवन पूजनअलीगढ़। सारसौल स्थित सिद्धपीठ साई मंदिर में बृहस्पतिवार को रामनवमी उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह साईं बाबा का दुग्धाभिषेक किया गया। हवन आचार्य रमेश अवस्थी ने विधि विधान से कराया गया। नवदुर्गा मंदिर में शाम को महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर सीमा यादव, नीलम सिंह, कुसुम चौहान, दुर्गेश चौधरी, निशा, डौली, सुनीता, मीना, उर्वशी, दीक्षा आदि मौजूद रहे। आईटीआई रोड स्थित शिरडी के साईं बाबा मंदिर का स्थापना दिवस व रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हितेंद्र कथूरिया, देवांशू, गिरधर, विवेक, कमल, उमेश, विनोद, यादराम, वंदना, रमा आदि मौजूद थे। कहीं भजन संध्या, कहीं डांडिया नृत्य अलीगढ़। रघुवीरपुरी स्थित श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर में मां कालरात्रि के पूजन के साथ महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्नेहलता वार्ष्णेय, पुष्पा गोड़, शशि गोड़, मीरा शर्मा, गुंजन अग्रवाल और मीनू मित्तल आदि थीं। पूर्व विधायक विवेक बंसल नौरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध नवदुर्गा मंदिर पहुंचे। रामघाट रोड स्थित केला करौली मंदिर में कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाएं लाल-पीले परिधानों में हाथों में स्टिक लेकर डांडिया करती नजर आईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नवरात्र : अष्टमी पर महागौरी का पूजन, घरों में कन्या पूजन #AligarhNews #Navratri #SubahSamachar