Shahjahanpur News: प्राकृतिक धूप को बताया, हड्डियों के लिए जरूरी

शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दयानंद योग केंद्र पर पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस बीच डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा को योग सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें मुकुट और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि यदि हड्डियों को स्वस्थ रखना है तो लोगों को लगातार वातानुकूलित कमरों में रहने की आदत छोड़कर प्राकृतिक धूप का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि धूप से शरीर में विटामिन-डी का निर्माण होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। संध्या सक्सेना ने भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद विभिन्न योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। प्रदीप गुप्ता ने पैरों की सूक्ष्म क्रियाओं, सुधीर मिश्रा ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र, डॉ. विनोद मिश्रा ने भुजाओं की सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। डॉ. देशबंधु ने गहरी लंबी श्वासों, बलराम गुप्ता ने अनुलोम-विलोम कराया। सत्य प्रकाश तिवारी ने प्रार्थना कराई। जिला उपप्रधान डॉ. मयंक भूषण पांडे, राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: प्राकृतिक धूप को बताया, हड्डियों के लिए जरूरी #NaturalSunlightDescribedAsEssentialForBones. #SubahSamachar