Updates: पुरी में रथ खींचते समय दम घुटा, श्रद्धालु की मौत; तमिलनाडु के कांस्टेबल ने अस्पताल में तोड़फोड़ की

ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को भगवान की वापसी की रथयात्रा के दौरान देवी सुभद्रा का रथ खींचते समय दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटक के रहने वाले अभिराम दास (57) के रूप में हुई है। रथयात्रा के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बगला धर्मशाला के पास रथ खींचते समय वह अचानक गिर पड़े और उन्हें तुरंत पुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य सेवा निदेशक महेश मोहन पांडा ने बताया कि मृतक को उच्च रक्तचाप की बीमारी थी और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में लगभग 100 लोगों को लाया गया था। उन्होंने घबराहट और बेचैनी की शिकायत की थी और उनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार व कुछ देर आराम के बाद छुट्टी दे दी गई। नशे में धुत कांस्टेबल ने अस्पताल में की तोड़फोड़, नर्स से विवाद तमिलनाडु केकोडाइकनाल में 23 जुलाई की देर रात एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल ने नर्स से विवाद के बाद सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ की। नशे में धुत कांस्टेबल थंगापांडी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने कथित तौर पर उसे इलाज देने से मना किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। नाराज कांस्टेबल ने अस्पताल परिसर में मेज, वाटर डिस्पेंसर, मरीज के रिकॉर्ड और एक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे शांत किया और वहां से ले गए। तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे मरीजों और जनता में डर फैल गया है। स्थानीय लोगों ने नर्सों के अभद्र व्यवहार और कांस्टेबल की हिंसा पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 04:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Updates: पुरी में रथ खींचते समय दम घुटा, श्रद्धालु की मौत; तमिलनाडु के कांस्टेबल ने अस्पताल में तोड़फोड़ की #IndiaNews #National #SubahSamachar