Updates: आंध्र प्रदेश DSC नियुक्ति मामले में CBI जांच कराने की मांग; ओडिशा में वाहन पलटने से आठ कांवड़िया घायल

नीट-पेपर लीक के बाद झारखंड में लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्तियों में धांधती के आरोप लगे हैं। गड़बड़ियों का नया मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। यहां विपक्षी दलवाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एमएलसी परवथारेड्डी चंद्रशेखर रेड्डी ने शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंनेडीएससी-2025 भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की।रेड्डी ने कहा कि पार्टी परीक्षा रद्द करने या नियुक्त उम्मीदवारों को हटाने की मांग नहीं कर रही। वे अनियमितताओं की व्यापक जांच और योग्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरमा नवीन प्रकरण डीएससी अनियमितताओं का मुख्य बिंदु है। नवीन, एससीईआरटी के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं और उन पर प्रश्न-पत्र तैयार करने में शामिल होने के बावजूद शीर्ष रैंक हासिल करने का आरोप है। अभ्यर्थियों ने दावा किया कि प्रश्न-पत्र छात्रों और कोचिंग केंद्रों के बीच प्रसारित किए गए थे। रेड्डी ने खेल कोटा भर्ती में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नियमों को सरकारी आदेशों से दरकिनार कर वरीयता दी गई। वाईएसआरसीपी के राज्य समन्वयक सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने 10 अगस्त को राज्य भर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुख्यालयों पर विशाल रैलियां आयोजित करने को कहा। 20 श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, ओडिशा में आठ कांवड़िया घायल ओडिशा के गंजाम जिले में एक मिनी-ट्रक के पलट जाने से भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे आठ श्रद्धालु घायल हो गए।पुलिस ने रविवार को हुए हादसे के बारे में बताया कि दुर्घटना चमाखंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालियाबाली के पास हुई। जब लगभग 20 लोगों को ले जा रहा वाहन एक तरफ पलट गया।चामखंडी पुलिस स्टेशन की प्रभारी निरीक्षक श्रद्धांजलि सुबुधि ने बताया कि भगवान शिव के भक्त यहां के पास जगदलपुर से ऋषिकुल्या नदी से पानी लेने जा रहे थे, दुर्घटना उसी समय हुई। वाहन के चालक समेत घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए छत्रपुर के उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सभी घायल व्यक्तियों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर दस्तावेजों और अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।सभी लोग सोमवार को अलेश्वरा शिव मंदिर जाने और वहां पूजा-अर्चना करने की योजना बना रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 03:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Updates: आंध्र प्रदेश DSC नियुक्ति मामले में CBI जांच कराने की मांग; ओडिशा में वाहन पलटने से आठ कांवड़िया घायल #IndiaNews #National #SubahSamachar