US: बॉलरूम निर्माण पर कोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ट्रंप? राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया खतरा; जानें क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नया बॉलरूम बनाने पर रोक लगाने वाले संघीय अपील कोर्ट के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इस फैसले को 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' और 'राष्ट्रीय शर्म' बताया। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन इस फैसले को तुरंत सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने संघीय अपील कोर्ट के उस फैसले की आलोचना की, जो जजों के बीच मतभेद के साथ आया था। कोर्ट ने कहा था कि प्रस्तावित बॉलरूम बनाने के लिए कांग्रेस (संसद) की मंजूरी जरूरी है। ट्रंप ने कोर्ट के फैसले पर क्या कहा ट्रंप ने लिखा कि दो जजों ने इस बॉलरूम परियोजना के खिलाफ फैसला दिया है। इनमें से एक जज को बराक ओबामा और दूसरे को जो बाइडन ने नियुक्त किया था। ट्रंप ने कहा कि यह एक बेहद जरूरी और सुरक्षित बॉलरूम/सैन्य परिसर है, जिसकी छत पर एक बड़ा ड्रोनपोर्ट भी बनाया जाना है। ट्रंप ने कहा कि जजों का कहना है कि हर राष्ट्रपति व्हाइट हाउस का सिर्फ एक अस्थायी किरायेदार होता है। लेकिन ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति किरायेदार नहीं हैं, बल्कि उन्हें अमेरिका की जनता ने चुना है। इसलिए उन्हें व्हाइट हाउस की मरम्मत करने, उसका नवीनीकरण करने, उसे सुरक्षित रखने, उसकी रक्षा करने और उसे सुंदर बनाने का अधिकार है। ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए आगे कहा, यह फैसला उस समय दिया गया है, जब काफी काम हो चुका है और उसका भुगतान भी किया जा चुका है। यह सबसे ऊंचे स्तर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह राष्ट्रीय शर्म भी है। कोर्ट ने बॉलरूम निर्माण पर क्या फैसला दिया सीएनएन के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डीसी) सर्किट के लिए अमेरिका की संघीय अपील कोर्ट ने 2-1 के फैसले में कहा कि ट्रंप प्रशासन कांग्रेस की मंजूरी के बिना बड़े बॉलरूम परियोजना को आगे नहीं बढ़ा सकता।अपील कोर्ट ने कहा, बड़ा बॉलरूम बनाया जाना चाहिए या नहीं, इसका फैसला कांग्रेस को करना है। कोर्ट ने कहा, यह फैसला कार्यपालिका अपने दम पर खुद नहीं ले सकती। कोर्ट ने अपने फैसले को लागू करने पर दो हफ्ते की रोक लगा दी है। इससे ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का समय मिल गया है। ये भी पढ़ें:अध्ययन:पक्षियों में 8वां सुर1.16 लाख आवाजों के डाटा से वैज्ञानिकों ने खोला यह राज; कितनों पर किया गया शोध फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे ट्रंप ट्रंप ने पुष्टि की कि उनका प्रशासन इस फैसले को चुनौती देगा। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, हम तुरंत अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने देश की सबसे बड़ी कोर्ट से इस फैसले को 'पूरी तरह' रद्द करने की अपील भी की। कोर्ट के फैसले में किन जजों की क्या राय थी बहुमत वाले जजों का मानना था कि कांग्रेस ने कार्यपालिका को व्हाइट हाउस का डिजाइन बदलने और उसे दोबारा बनाने की असीमित शक्ति नहीं दी है। जज पैट्रिशिया मिलेट और ब्रैड गार्सिया ने बहुमत वाले फैसले का समर्थन किया, जबकि जज नियोमी राव ने इससे असहमति जताई। आखिर क्या है पूरा बॉलरूम विवाद यह मामला ट्रंप के उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने व्हाइट हाउस की ईस्ट विंग को हटाकर करीब 89,000 वर्ग फुट का बॉलरूम बनाने की योजना बनाई थी। सीएनएन के मुताबिक, अपील कोर्ट ने कहा कि जमीन के नीचे सुरक्षा बंकर बनाने का काम जारी रह सकता है। लेकिन जमीन के ऊपर बॉलरूम का निर्माण कांग्रेस की मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकता।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 03:41 IST
US: बॉलरूम निर्माण पर कोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ट्रंप? राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया खतरा; जानें क्या कहा #World #International #SubahSamachar
