Updates: 82 करोड़ की साइबर ठगी में कर्नाटक से तीन गिरफ्तार; सेना-आईटीबीपी का अरुणाचल में संयुक्त युद्धाभ्यास

देशभर में दर्ज 352 शिकायतों से जुड़े 82 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में कर्नाटक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी 43 वर्षीय जगदीश सी पर आरोप है कि उसने कमीशन का लालच देकर एक व्यक्ति से बैंक खाता खुलवाया और बाद में उसी खाते के जरिए बड़ी रकम का अवैध लेन-देन किया। अन्य दो आरोपियों की पहचान अर्शद (39) और अनंत टी (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने 15 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनके माध्यम से 14.71 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। जांच के दौरान 2 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, 9 क्यूआर कोड स्कैनर और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अरुणाचल की दुर्गम चोटियों पर थल सेना और आईटीबीपी ने परखी अपनी मारक क्षमता वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ती सामरिक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी युद्धक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन किया है। लोहित जिले के तेजू में आयोजित तीन दिवसीय सघन तोपखाना अभ्यास में भारतीय सेना के साथ आईटीबीपी, अरुणाचल स्काउट्स, पैरा स्पेशल फोर्सेज और नवनिर्मित भैरव बटालियन ने हिस्सा लिया। सोमवार से बुधवार तक चले इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों के बीच सटीक तालमेल और त्वरित प्रहार क्षमता को पुख्ता करना था। रणनीतिक रूप से संवेदनशील इन क्षेत्रों में भारतीय जांबाजों ने शून्य से नीचे के तापमान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में युद्ध का कृत्रिम परिवेश तैयार कर आधुनिक तोपों से सटीक लक्ष्य भेदे। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि इस अभ्यास का विशिष्ट लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंतर-संगठनात्मक तालमेल को सुदृढ़ करना और परिचालन तत्परता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 03:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: 82 करोड़ की साइबर ठगी में कर्नाटक से तीन गिरफ्तार; सेना-आईटीबीपी का अरुणाचल में संयुक्त युद्धाभ्यास #IndiaNews #National #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #LatestIndiaNewsUpdates #IndiaNewsInHindi #SubahSamachar