News Updates: राष्ट्रपति मुर्मू आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में भरेंगी उड़ान; इस्राइल दौरे से स्वदेश लौटे पीएम मोदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूशुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर HAL प्रचंड में उड़ान भरेंगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह उड़ान दो हेलिकॉप्टरों के गठन में होगी, जिसमें दूसरे हेलिकॉप्टर को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह उड़ाएंगे। राष्ट्रपति जैसलमेर में वायुसेना के वायु शक्ति अभ्यास का भी अवलोकन करेंगी। स्वदेश लौटे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर शुक्रवार को भारत लौट आए। यह पिछले नौ वर्षों में उनका पहला इस्राइल दौरा था। इस दौरान भारत और इस्राइल ने अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया। यात्रा के दौरान नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, विनिर्माण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कूटनीति और सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 27 समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दोनों देश जल्द ही परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देंगे। साथ ही उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग के लिए नई साझेदारी स्थापित करने की बात कही गई। #WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi arrives back in India after a two-day visit to Israel. (Source: DD) pic.twitter.com/610cW39a6H — ANI (@ANI) February 26, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 04:34 IST
News Updates: राष्ट्रपति मुर्मू आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में भरेंगी उड़ान; इस्राइल दौरे से स्वदेश लौटे पीएम मोदी #IndiaNews #National #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #LatestIndiaNewsUpdates #IndiaNewsInHindi #SubahSamachar
